![]() |
| Bhaktpur Darbar Squar |
प्रकृति का धनी वन, जंगल, नदियां, झरने, पहाड़, हिमायय ,घाटियों से भरपूर देश दुनिया में प्राकृतिक सौंदर्य में अग्रणी स्थान रखता है। दुनिया की १० ऊँची पर्वत चोटियों में से 8 नेपाल में ही हैं और विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट 8848 मीटर भी नेपाल के सोलुखुंबू जिले में ही पड़ता है।
नेपाल प्राकृतिक सौंदर्य के
साथ-साथ यहाँ पर अनेक धार्मिक स्थल पशुपति नाथ, हनुमान ढोका, मंदिर , दक्षिण काली मंदिर,
इत्यादि हैं। नेपाल में सबसे अच्छी बात यहाँ के
लोगों का व्यवहार और उनकी बोली कितनी मधुर होती है पुनः नेपाल घूमने का मन होता है।
नेपाल में हिन्दू धर्मालम्बी 81% हैं।
यहाँ पूरी दुनिया से लोग घूमने
आते हैं। विशेषकर हमारे इंडिया से लोग नेपाल घूमने जाते हैं क्यों की नेपाल अन्य विदेशों की
तुलना में सस्ता है और तो और हमारे इंडिया से भी सस्ता है यहाँ घूमना सस्ती बस टिकट,
सस्ता होटल , और ऑर्गनिक चीजे नेपाल में मिलती हैं।
तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए मैं आपको बताता हूँ की इंडिया से नेपाल कैसे जाये?
विडियो देखिये
दिल्ली से काठमांडू बस से
कैसे जाये ?
दिल्ली से काठमांडू Dr.
Ambedkar Stadium Bus Terminal (Delhi Gate) बस अड्डे से सुबह 10 बजे काठमांडू के
लिए प्रतिदिन बस जाती है और दूसरे दिन सुबह नेपाली टाइम 9 बजे (इंडियन टाइम से 15 मिनट आगे है नेपाली टाइम) काठमांडू के New Bus Park में पहुंचा देती है, कभी-कभी आपको 11-12 बजे भी पहुंचती है इसका कारण यह है की नेपाल के
मुगलिन जिले में भयंकर जाम लगता है
5 वर्ष से ऊपर के उम्र वाले वयक्ति क किराया 2300 रुपये है और 5 वर्ष से निचे के बच्चो को निशुल्क है आप एडवांस में 60 दिन पहले बस बुकिंग भी कर सकते हो उसके लिए आपको
अपना आधार कार्ड का कॉपी लगवाना होगा
यात्रा के दौरान आपको निम्नलिखित
डॉक्यूमेंट साथ में रखना होगा जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस, इत्यादि जो कोई जिस
देश का है उस देश की नागरिता के डॉक्यूमेंट साथ रखना होगा।
बस अड्डे में निम्न नंबर पर
संपर्क करें -Tel. – No.011-23318180, 011-23712228
दिल्ली से काठमांडू हवाई जहाज
में कैसे जाये ?
दिल्ली indira gandhi
international airport से काठमांडू tribhuvan
international airport प्रतिदिन 7 उड़ाने होती है जो
निम्न लिखित हैं आप उनकी वेबसाइट में जाकर flight बुकिंग कर सकते हैं हवाई जहाज में दिल्ली से काठमांडू आप 1
घंटा 50 मिनट में पहुँच जायेंगे।
|
6:45 am |
→ |
8:50 am |
Jet Airways 264 |
DEL-KTM |
|||||||
|
7:40 am |
→ |
9:30 am |
Air India 213 |
DEL-KTM |
|||||||
|
10:40 am |
→ |
12:40 pm |
Nepal Airlines 206 |
DEL-KTM |
|||||||
|
11:45 am |
→ |
1:45 pm |
IndiGo 31 |
DEL-KTM |
|||||||
|
12:35 pm |
→ |
2:20 pm |
Bhutan Airlines 774 |
DEL-KTM |
|||||||
|
12:45 pm |
→ |
2:50 pm |
Jet Airways 260 |
DEL-KTM |
|||||||
|
12:55 pm |
→ |
2:40 pm |
Air India 215 |
DEL-KTM |
|||||||
|
2:10 pm |
→ |
4:15 pm |
Jet Airways 268 |
DEL-KTM |
|||||||
|
7:40 pm |
→ |
9:40 pm |
Nepal Airlines 218 |
DEL-KTM |
|||||||
Banbasa Border से नेपाल प्रवेश
बनबसा नेपाल का सबसे प्रसिद्ध पश्चिम का Border है, जो की उत्तराखण्ड
राज्ये में पड़ता है| आप इस बॉर्डर से भी नेपाल जा सकते हो मुख्यतः आपको हरिद्वार, रुद्रपुर,
बरेली, हल्द्वानी और देहरादून से बसें मिल
जाएँगी जो की शाम के 5 बजे से 8 बजे तक बनबसा के लिए जाती है किराया लगभग 300
और 500 के बीच है।
3 -4 घंटे यात्रा करने के
पश्चात आप बनबसा पहुंचेंगे, जब आप बनबसा पहुंचेंगे उसके बाद आपको Mahendranagar जाना है उसके लिए
आप या तो कोई रिक्शा बुक करें या तांगा ध्यान रखियेगा पहले ही उनसे मोल भाव कीजियेगा
नहीं तो बाद में वे ज्यादा किराया मांगते हैं नहीं दिया तो लड़ने लगते हैं।
महेन्द्रनगर से आपको काठमांडू
और पोखरा के लिए बसें शामको मिलती है, यदि आपके पास टाइम है तो आप बर्दिया नेशनल पार्क
में घूम सकते हैं जो की महेन्द्रनार से 5 घंटे बस में सफर करने के बाद आप ambassa पहुंचेंगे और उसके
बाद thakurdwara गांव जो की ambassa से 40 मिनट के रास्ते में है यह गांव बर्दिया नेशनल पार्क से जुड़ा है
आप यहां ठहर सकते हो।
Rupaidiha border से नेपाल
प्रवेश
रुपईडीहा के लिए दिल्ली से
बस शामके 8 बजे जाती है जो 12 घंटा यात्रा करने के बाद शुबह 8 बजे आपको रुपईडीहा पहुंचाएगी इसका किराया 1300 है
हरिद्वार, लखनऊ, से बस जाती है। जब आप रुपईडीहा पहुंचेंगे तो पास में ही नेपाल है आप चाहे तो पैदल
भी जा सकते हो नहीं तो यहाँ भी ऑटो रिक्शा में जा सकते हो, ध्यान रहे यहाँ आपको नेपलियों
के रिक्शे में यात्रा करना हैं ,
यहाँ UP के रिक्शे वाले भी
मिलेंगे उनसे साबधान रहिएगा क्योंकि यहाँ पहले जो किराया बोलते हैं उससे कही अधिक बाद
में देना पड़ता है जब उचित स्थान पर पहुंचते हैं।
कोई कोई रिक्शे वाले तो सही स्थान पर भी नहीं पहुंचते हैं जहाँ से गाड़ी मिलती
है।
जब आप रुपईडीहा बॉर्डर से
नेपाल प्रवेश करेंगे तो आपको नेपाल बॉर्डर के पास ही माइक्रो वैन मिलेगी जो की कोहलपुर
और नेपालगंज जाती है आपको कोहलपुर जाना है बॉर्डर से कोहलपुर तक का किराया 60
रुपये नेपाली है कोहलपुर से आपको देश के कोने कोने
के लिए गाड़ी मिलेगी।
आप चाहो तो नेपालगंज से सीधे
काठमांडू flight से जा सकते हैं नेपालगंज
में हवाई अड्डा है राँझा एयरपोर्ट
Sonauli से नेपाल प्रवेश
उत्तर भारत के लोग मुखतः सोनौली
बॉर्डर से भी नेपाल जाते हैं आप सोनौली बॉर्डर
क्रॉस करने के लिए पैदल भी जा सकते हैं या
फिर रिक्शे तांगे में भी जा सकते हैं
बेलहिया बस पार्क नजदीक हैं
आप यहाँ से देश के किसी भी कोने में जा सकते हैं बस सुबह से शाम तक मिलती रहती है बेलहिया
नेपाल के भैरवा जिले में पड़ता है आप दिल्ली से सोनौली सीधे बस के द्वारा जा सकते हैं
यहाँ जाने के लिए बस में आपको
20-22 घंटे लगेंगे और किराया 1000 से लेकर
1500 है बस के हिसाब से अलग अलग है आप चाहो तो दिल्ली से सीधे ट्रैन में भी यहाँ आ
सकते हो। अंन्य जगहों से ट्रैन में आना चाहते
हो तो लखनऊ और फिर यहां से सोनौली
Raxaul बॉर्डर से नेपाल प्रवेश
रक्सौल बॉर्डर को पार करके
आप मध्य नेपाल में पहुंचेंगे रक्सौल के लिए आप सीधे दिल्ली से बस भी पकड़ सकते है लेकिन
आप चाहे तो गोरखपुर तक ट्रैन और वहां से आप सीधे रक्सौल जाकर बिहार पटना होते हुए भी
आप रक्सौल जा सकते हैं कोलकाता से सीधा ट्रैन गोरखपुर भी आती है गोरखपुर से रक्सौल
वहां से बीरगंज जाकर फिर काठमांडू या फिर पोखरा के लिए बस में बैठ सकते हैं
बस से आप 7 घंटे में काठमांडू और पोखरा आप 8 घंटे में पहुँच जायेंगे यदि आप जल्दी पहुंचना चाहते
हैं तो लोकल जीप टैक्सी मिल जाएँगी जो 4-5 घंटे में आपको काठमांडू पहुंचा देंगी।
Panitanki border से नेपाल
प्रवेश
नेपाल के सुदूर पूरब में पानीटंकी
border है जो नेपाल के काकड़भिट्टा को जोड़ता है जो लोग उत्तर पूरब भारत के हैं सिलीगुड़ी,
पश्चिम बंगाल, सिक्किम कोलकाता और दार्जिलिंग वो लोग नेपाल आने के लिए इस बॉर्डर
का प्रयोग करते हैं
पानीटंकी बॉर्डर में आने के
लिए सिलीगुड़ी कलिमटोंग और गैंगटोंग से रेगुलर लोकल जीप और बसें मिलती रहती है जो काठमांडू
14 -15 घंटे और पोखरा 18 घंटे में आप पहुँच जायेंगे आप चाहो तो चितवन नेशन
पार्क का दीदार भी कर सकते हो, यहाँ आने के लिए आपको काकड़भिट्टा से 8 -9 घंटे का सफर करना होगा जो रास्ते में ही पड़ता है।
क्या नेपाल में इंडिया के
रुपये चलते हैं ?
वैसे तो किसी दूसरे देश में
किसी दूसरे देश का पैसा चलता नहीं है उसे exchange करके उसी देश का रूपया बनाकर जना पड़ता है लेकिन नेपाल में भारत
के रुपये चल जाते हैं ,जब से मोदी ने 500 और 1000 का नोट बंद किया तब से नेपाल में 500 और 2000 के नोट नहीं चलते
हैं नेपाल में 10 ,20 ,50 और 100 के नोट आसानी से हर दुकान में चल जाते है। नेपाल में हमारे भारत का रूपया 1.6 गुना बड़ा हैं जैसे हम 100 का नोट देंगे तो हमें 160 रुपये नेपाली मिलेंगे।
यदि आप money का problem समझते हैं तो आप अपने नजदीक किसी mony exchange में जाकर रुपये बदलवा सकते हैं वो आपको नेपाली रूपये
देंगे या फिर आप banking system चाहते हैं तो state
bank of india का visa globle कार्ड बनवाइए वो नेपाल के Nepal SBI ATM में चल जाता है आप नेपाल में जितना भी पैसे निकालेंगे उसका चार्ज
10 रुपये है जो आपके Account
से कटजायेंगे आपके balance देखने के भी 10 रुपये कटेंगे।
क्या नेपाल घूमने जाने के
लिए visa passport लगता है ?
बहुत से लोगों के मन में यह
प्रश्न होता है कि नेपाल घूमने जाने के लिए पासपोर्ट बनाकर वीसा लगवाना पड़ता है क्या
या फिर छोड़ो कौन झंझट में पड़े पासपोर्ट बनाओ visa लगाओ लेकिन नहीं दोस्तों आपको नेपाल घूमने जाने के लिए कोई passport या visa नहीं लगता है
बस आप जैसे अपने देश में घूमते
हो उसी प्रकार नेपाल में भी घूम सकते हो जितने दिन मर्जी रह रकते हो वहाँ पर व्यापर
कर सकते हो कोई रोक टोक नहीं है बस आपके पास अपने इंडिया का कोई भी document होना अनिवार्य है क्यों की होटल में रूम लेते या कही अच्छी जगह
गेट से प्रवेश करते समय चाहिए होता है ये तो हम अपने इंडिया में भी साथ लेकर चलते हैं।
नेपाल में रहने और खाने का
खर्चा कितना ?
नेपाल में घूमने जा रहे हैं
तो आप रहने और खाने का बता दूँ बाकि आप कैलकुलेट कीजियेगा सदा नार्मल Room Per
night 500 रुपये खाने का सदा 150
रुपये, माँसाहारी खाना 250 रुपये, मोमो 80 से 120 रुपये प्लेट, चाय 20 रूपये कप, है
रहने के लिए आपको काठमांडू
में बहुत सारे होटल मिल जायेंगे नए बस पार्क के पास बहुत सारे होटल है जो कुछ भी नाम हो उसके पीछे गेस्ट हाउस लिखा
होता है
आप अपने मर्जी से होटल चुने
और उसमे रहे या फिर आप धर्मशाला में रहना चाहते हैं तो आप नई बसपार्क या कही से भी
गौशाला पूछ कर बैठिए गौशाला पहुंचने पर आपको श्री पशुपति गौशाला धर्म शाला मिल जायेगा
उसमे रहिये प्रायः लोग पशुपतिनाथ दर्शन करने के लिए आते हैं तो इसी धर्म शाला में रहते
हैं आप चाहो तो फ़ोन कीजिये -: +977 1-4471211
मोबाइल या इंटरनेट सेवा ?
नेपाल में जब आप घूमेंगे तो
जाहिर सी बात है आप अपने experience अपने family दोस्त,या रिश्तेदारों को शेयर करोगे उसके लिए तो फ़ोन या
इंटरनेट चाइये
आप चिंता मत कीजिये नेपाल
में जाते ही आप एक लोकल सिम खरीद लीजिये ncell का जो की इंडिया कॉल करने के लिए यह सिम बहुत बढ़िया है कॉल
रेट सस्ता है 2.5 रुपये प्रति मिनट
इंटरनेट 4G नेटवर्क के साथ 20 रुपये में आप Unlimited 1 Hour
चला पाएंगे। इंटरनेट के लिए नेपाल में कोई टेंशन
नहीं है जिस होटल में आप रुकेंगे यहां आपको फ्री Wi-Fi सुबिधा मिलेगी आप जो मर्जी करो इंटनेट में
मुझे आशा है की आपको यह आर्टिकल
पसंद आया होगा आपके मन में और भी कोई प्रश्न है तो आप मुझे कमेंट में पूछें यदि आपको
लगता है की यह आर्टिकल अच्छी जानकारी मूलक है तो आपने दोस्तों के बीच अधिक से अधिक
शेयर कीजिये ताकि उनको भी इस आर्टिकल का लाभ मिल सके
अपना कीमती समय देकर हमारा
ब्लॉग पढ़ने के लिए आपको हृदये से धन्नेवाद आशा करते हैं की आप पुनः भी visit
करेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें